गिरडीह, जून 28 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र के चंदरखो पंचायत स्थित तेलोडीह गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत सात लोगों के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना, हत्या एवं साक्ष्य छिपाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मृतका के भाई विनोद यादव, ग्राम मारुडीह (नावागढ़ चट्टी), थाना धनवार द्वारा घोड़थम्भा ओपी में दिए गए आवेदन के अनुसार उनकी बहन भवानी देवी का विवाह वर्ष 2022 में तेलोडीह निवासी राजेंद्र यादव के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज के रूप में कभी मोटरसाइकिल तो कभी दो ल...