महाराजगंज, मार्च 30 -- परतावल। जिले के निचलौल क्षेत्र के दमकी गांव निवासी महिला ने अपनी दो बेटियों इशरावती व जुगना के ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। बताया कि करीब 6 वर्ष पहले दोनों की शादी सेमरा चंद्रौली निवासी वीरू व रामाशीश से हुई थी। आरोप है कि ससुर के निधन के बाद सास ममता देवी के उकसावे पर दोनों पति दहेज में 50-60 हजार रुपये की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। कई बार बेटियों को मायके भेजा गया। अब दोनों पति दूसरी शादी की तैयारी में हैं। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...