बाराबंकी, मार्च 28 -- सिरौली गौसपुर। थाना मसौली क्षेत्र के बाहुपुर गांव के रहने वाले रामू के खेत में सरसों की फसल तैयार करने गई कोतवाली बदोसराय के काशीपुरवा गांव की रहने वाली गीता देवी तथा उनके दामाद शेर बहादुर को बाहुपुर गांव से रहने वाले बुद्धू, प्रमोद, सनी व प्रियंका ने एक राय होकर पिटाई कर दी। मारपीट में रोशनी, गीता और दिव्यांग शमशेर घायल हो गए। गीता देवी ने बताया कि खेत बटाई बोने से नाराज लोगों ने मारपीट किया है। शिकायत पर मसौली पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...