झांसी, अप्रैल 21 -- सास-बहू से लाखों के जेवर ले उड़े तांत्रिक ठग झांसी। टहरौली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। टहरौलीखास में तांत्रिक बन आए ठग सास-बहू से लाखों के जेवरात ले उड़े। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।टहरौली खास की रहने वाली कल्पना बीती देर रात अपनी बहू के साथ घर पर थी। तभी दो बाइक सवार आए और तहसील जाने का रास्ता पूछने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने आपको लोगों का जादू-टोना कर भला करने वाला तांत्रिक बताया। यह सुनकर कल्पना उनकी झांसे में आ गई। उसने उन लोगों को बताया कि वह बहू प्रियंका का बच्चा न होने को लेकर परेशान है। सास कल्पना ने बताया कि वह उनकी बातों में आकर बहू प्रियंका को तांत्रिक के पास ले गई। आरोप लगाया कि तांत्रिक ठगों ने झाड़-फूंक के नाम पर महिला को बहकाया। फिर उस...