अमरोहा, अप्रैल 5 -- अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र में सास-बहू से मारपीट की। मामले में तीन लोगों के खिलाफ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव घरोंट की यह घटना 1 अप्रैल की रात करीब 9 बजे की है। पीड़ित अजीत पुत्र संतवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी परवीन पुत्र अंतराम, अंतराम पुत्र शिवचरन और रानी पत्नी परवीन ने उनकी पत्नी सोनम और माता जोगेश के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट भी की। जिससे दोनों घायल हो गईं। अजीत ने बताया कि बीच-बचाव में उन्हें भी मामूली चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने अपनी पत्नी और माता का मेडिकल कराया। अजीत ने शनिवार को रजबपुर थाना पुलिस को पूरी घटना की तहरीर सौंपी...