सास-बहू में कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर दी जान
उरई, जुलाई 18 -- सिरसाकलार। संवाददाता सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम अटरा कला में शुक्रवार देर रात 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना क्षेत्र के ग्राम अटरा कला निवासी फूला देवी 72 वर्ष अपने पति की मौत के बाद के साथ रहती थी। करीब 3 महीने पहले जगराम अपने बेटे कौशल के साथ हैदराबाद में पानी पूरी का काम करने चले गए थे। घर पर फूला देवी अपनी बहू रानी देवी और 17 वर्षीय पौत्री श्वेता के साथ रह रही थी। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर सास-बहू में कहासुनी हो गई थी। आवेश में आकर देर रात फूला देवी ने घर के कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर मामले को संदिग्ध मानते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके से सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.