प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 20 -- हथिगवां थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव निवासी कान्ती देवी पत्नी भाईलाल ने न्यायालय में वाद दायर किया। 21 अक्तूबर 2025 की सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी उसकी छत पर लकड़ी रख रहे थे, उसने अपनी छत पर लकड़ी रखने से मना किया तो वह लोग उसको मारने दौड़े। वह जान बचाने को घर के भीतर भागी तो वे घर में घुसकर पीटा और बाल पकड़कर पटक दिया। उसकी चीख सुनकर उसकी बहू संगीता बचाने दौड़ी तो उसको भी गालियां देते हुए पीटा और अभद्रता किया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वे जान से मारने की धमकी देते भागे और उसका तांबे का गगरा भी उठा ले गए। पुलिस को नामजद तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मानसिंह, माला देवी, रुचि, लालचन्द्र, बच्ची, सच्ची के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.