अमरोहा, जून 2 -- जोया। रामपुर जिले की तहसील बिलासपुर के मोहल्ला सीरीमियां निवासी एक परिवार की सास-बहू के बीच कहासुनी होने के बाद महिला घर से चली गई। परिवार पायंती कलां स्थित हाजी अहमद अली के ईंट भट्ठे पर पिछले छह माह से ईंट पाथने का कार्य कर रहा है। किसी बात को लेकर सास हमसरी और बहू नाजरीन के बीच पांच दिन पहले विवाद हो गया था। विवाद के बाद सास हमसरी अचानक कहीं चली गई। जिससे परिजनों में बेचैनी बढ़ गई। महिला के पति अली हसन और बेटे राशिद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। इसी दौरान हमसरी ने फोन कर अपने पति को बताया कि वह सकुशल वापस आ गई है और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज न कराई जाए। महिला का फोन आते ही पति और बेटा थाने से वापस लौट गए। घटना के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...