मधुबनी, मार्च 2 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। मधुबनी पुलिस केंद्र में तैनात महिला दारोगा नूतन कुमारी को मुंगेर पुलिस ने अपनी सास पर जानलेवा हमला करने के आरोप में सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई मुंगेर के असरगंज थाने में दर्ज एक मामले के आधार पर की गई है। आरोप है कि नूतन ने अपनी ससुराल में सास के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। महिला दारोगा की गिरफ्तारी के बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने पद से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, दारोगा नूतन कुमारी पर कुछ दिन पूर्व ससुराल में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगा था। इस संबंध में असरगंज थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई है। वहीं, मधुबनी पुलिस केंद्र के लाइन डीएसपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.