बांदा, सितम्बर 29 -- पैलानी। पत्नी से विवाद होने के बाद पति मुम्बई चला गया। इससे नाराज पत्नी ने सूने घर में दुपट्टा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता का सास ने उसकी बेटी से नथुनी मांगा था। इसी को लेकर विवाद हुआ था। ससुराली जनो पर हत्या का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी का कहना है कि फिर हाल मायके वालों ने कोई तहरीर नही दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पैलानी के खप्टिहा कलां निवासी विमल वर्मा ने बताया 28 वर्षीय चाची लक्ष्मी वर्मा पत्नी राहुल वर्मा ने सोमवार को दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मौके पर पहुंचे 8 वर्षीय बालक निर्भ...