सुल्तानपुर, अप्रैल 18 -- दोस्तपुर,(सुलतानपुर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के नरसिंह पुर गांव की रहने वाली सुदामा देवी ने बहू व उसके मायके पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर थाना दोस्तपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के अनुसार, सुदामा देवी के पुत्र अरुण कुमार पाल की शादी 7 मई 2023 को सविता पाल पुत्री जियालाल निवासी ग्राम नैली, पोस्ट लारपुर, थाना सम्मनपुर, जनपद अंबेडकरनगर के साथ हुई थी। आरोप है कि 2 अक्टूबर 2024 को सविता पाल मायके चली गई और फिर वापस नहीं लौटी। काफी प्रयास के बाद भी जब वह नहीं आई तो अरुण कुमार पाल ने न्यायालय में विदाई के लिए वाद दायर किया, जिसमें वह हाजिर नहीं हुई और मामला निस्तारित हो गया। यह भी पढ़ें- महिला से अभद्रता करने वाले पर केस दर्ज इसके बाद तल...