सास-नंद से झगड़कर छत से कूदी महिला, मौत
कौशाम्बी, जून 7 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा गांव में ब्याही एक महिला ने शनिवार रात छत से कूदकर जान दे दी। आत्मघाती कदम उठाने के पीछे सास और नंद से विवाद की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका के मायके वालों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। सरायअकिल के लाला का पुरवा गांव का कमलाकांत मजदूरी करता है। तीन साल पहले उसकी शादी क्षेत्र के ही जुगराजपुर गांव में जयलाल की 24 वर्षीय बेटी विद्या देवी से हुई थी। विद्या की सास व नंद से अनबन रहती थी। इसे लेकर घर में कलह बनी हुई थी। शनिवार की रात भी विद्या की सास तथा नंद से झड़प हुई थी। इसी के बाद रात करीब आठ बजे विद्या ने छत पर जाकर छलांग लगा दी। नीचे गिरने के कारण उसे गंभीर चोट आई। परिवार वाले आनन-फानन उसको नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.