बलरामपुर, अप्रैल 1 -- बलरामपुर। रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम सरायखास पूरे जगदंबा प्रधानडीह निवासी सीतम कुमार ने 31 मार्च को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि मेरी बहन सावित्री देवी की शादी ग्राम अहिरौली बुजुर्ग पूरे कोटिया निवासी अनिल कुमार के साथ हुई है। 29 मार्च रात करीब आठ बजे मेरी बहन ने फोन कर बताया कि मेरे पति अनिल अक्सर पिटाई करके प्रताड़ित करते हैं। मां आशा देवी बहन के घर गई और दामाद से पिटाई का कारण पूछा, तो बहनोई ने मेरी मां की लाठी-डंडों से पिटाई की। मां के सिर व हाथ में चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि अनिल कुमार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...