गाज़ियाबाद, अगस्त 7 -- मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली के शाहदरा निवासी महिला काजल चौधरी अपनी 90 वर्षीय सास चंद्रो देवी को पालकी में बैठाकर कांवड़ ला रही हैं। शुक्रवार सुबह जब वह मोदीनगर पहुंची तो उनका स्वागत किया गया। महिला अपनी सास को मथुरा के चौरासी कोस परिक्रमा अपने सिर पर बैठाकर करा चुकी है। 19 जुलाई को उन्होने हरिद्वार से कांवड़ उठाई थी। वह रोजाना दस किलोमीटर ही पैदल चलती है। शुक्रवार सुबह नौ बजे जब वह मोदीनगर में पहुंची तो उनकों देखने के लिए दर्जनों महिलाएं आ गई और स्वागत किया। महिला और उनकी सास पर पर पुष्प वर्षा की गई। काजल चौधरी का कहना है कि वह अपनी सास को मां जैसा मानती है। यह भी पढ़ें- कांवड़ से सजा छोटी काशी का बाजार, शिव भक्तों से गुलजार हुआ मेला उनकी तमन्ना थी कि वह भी कांवड़ लाए,लेकिन ऐसा नहीं हो सका। उनकी तमन्ना पूरी करने ...