काशीपुर, जनवरी 29 -- बाजपुर, संवाददाता। ग्राम ताली फार्म में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बहू पर अपनी सास को रास्ते से हटाने के लिए खाने में कथित तौर पर धीमा जहर पारा मिलाकर देने का प्रयास करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। पीड़िता मनजोत कौर की शिकायत पर ये कार्रवाई हुई है। पीड़िता मनजोत कौर के अनुसार, उसकी बहू रूपेन्द्र कौर अपने पति परमपाल की संपत्ति बेचकर अपने मायके रुद्रपुर रहने का दबाव बना रही थी। विरोध करने पर बहू ने कथित तौर पर उनके खाने में पारा मिलाना शुरू कर दिया। तबीयत बिगड़ने पर जब उन्हें दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो जांच में रक्त के अंदर भारी मात्रा में पारे की पुष्टि हुई। डॉक्टरों के अनुसार, महिला अब पेरेस्थेसिया नामक गंभीर बीमारी की चपेट में है। आरोप है कि पोल खुलने पर बहू घर से सारा सामान लेकर फरार हो ग...