पीलीभीत, जून 9 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर निवासी महरून निशां पत्नी जाकिर हुसैन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराईं। जिसमे कहा गया कि छह जून को रात साढ़े ग्यारह बजे उसकी बहू रिफा पत्नी मो० साजिद निवासी का उससे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। तभी अपने मायके वालो के कहने पर उक्त रिफा ने उसके साथ मार-पीट कर दी। जिसमे उसको चोट आ गई। रिफा मारपीट कर अपने दोनों बच्चों को और घर में रखे 43 हजार रूपये नगद व सोने चांदी के जेवर लेकर मायके चली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...