सास के शरीर पर गर्म तेल डालने की आरोपित महिला गिरफ्तार
बेगुसराय, अक्टूबर 2 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। बाड़ा गांव में विगत 30 सितम्बर की रात्रि में सोये हालत में अपनी सास के शरीर पर खौलते तेल डाल देने की घटना की आरोपित पतोहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि आरोपित महिला बाड़ा पंचायत के वार्ड नं 4 निवासी माया शंकर सहनी की 30 वर्षीया पत्नी रीता देवी है। जिसपर अपनी 65 वर्षीया वृद्ध सास को सोई अवस्था में जान से मार देने के उद्देश्य से उसके शरीर पर खौलता तेल डाल देने का आरोप है। उन्होंने बताया कि गर्म तेल डाले जाने की घटना में गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। महिला का इलाज फिलहाल बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी वृद्धा के बयान पर थाना में गुरुवार को मामला दर्ज किया गया है। इस आरोपी महिला को गुरुवार क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.