पटना, मार्च 11 -- बिहार की राजधानी पटना में रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक बहू ने अपनी सास को जिस बेरहमी से मारा उसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बहू ने अपनी सास की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, फुलवारीशरीफ की रहने वाली गुलफशा का अपनी सास शाबरा खातून से अक्सर झगड़ा और गाली-गलौज होता था। सास को बहू के व्यवहार से काफी नाराजगी थी और उन्होंने इस बात की जानकारी अपने बेटे को भी दी थी। इसी बात को लेकर बहू और ज्यादा आक्रोशित हो गई। बताया जा रहा है कि बहू गुलफशा ने सास को बहाने से घर में बुलाया और कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसने सास के मुँह में कपड़ा ठूंस दिया और पूरे श...