नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- सास हर लड़की की दूसरी मां होती है, जो उसे संभालती भी है और संवारती भी है। सास के साथ बहू का रिश्ता थोड़ा खट्टा-मीठा जरूर होता है लेकिन किसी खास मौके पर दोनों एक दूसरे पर जान देते हैं। अगर आपकी सास का जन्मदिन आने वाला है, तो उन्हें भेजने के लिए प्यारे से मैसेज सेव कर लें। इन्हें आप व्हाट्सऐप पर भेज सकते हैं और लेटर में भी लिखकर दे सकती हैं। 1. आप सिर्फ मेरी सास नहीं, मेरी दूसरी मां हैं। आपके होने से इस घर में हमेशा रौनक रहती है। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! ईश्वर आपको लंबी और स्वस्थ उम्र दे। 2. जन्मदिन की शुभकामनाएं सासू मां! आपका प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत है। 3. आपके प्यार और आशीर्वाद के बिना हम अधूरे हैं। जन्मदिन के इस खास मौके पर बस यही दुआ है, कि आपकी झोली में दुनिया की सारी खुशियां हों। और आप हमेशा हम...