बरेली, मार्च 17 -- सास और साले का हत्यारोपी अफसर खां पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर बरेली, मुख्य संवाददाता। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा चौधरी में सोमवार को पारिवारिक पंचायत के दौरान अफसर खां ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर अपनी सास और साले की हत्या कर दी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई आरोपी फरार हो गया था। मंगलवार तड़के पुलिस ने आरोपी अफसर खां को सहारा ग्राउंड पर मुठभेड़ में मार गिराया। अफसर खां नाम के युवक का अपनी पत्नी 24 वर्षीय शायमा से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर परिवार के लोग सोमवार को पंचायत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक अफसर खान ने चाकू निकालकर वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। हमले में उसकी 45 वर्षीय सास आसमा और 19 वर्षीय साले आदिल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरं...