सास और ससुर को जहर देकर महिला प्रेमी के साथ हुई फरार
गाज़ियाबाद, अप्रैल 24 -- मुरादनगर,चंद्रशेखर त्यागी। मुरादनगर। थानाक्षेत्र के गांव ढिढ़ार में एक महिला अपने सास व ससुर को नशीला पदार्थ देकर घर में रखी नगदी व जेवरात लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। घटना छह दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव ढिढ़ार निवासी वंश कुमार ने बताया कि गत 16 अप्रैल को मैं अपने दोस्त के पास दिल्ली गया था। जब सुबह वापस आया तो पत्नी घर से गायब थी और मेरी मां व दादी जी के मुंह से झाग निकल रहे थे। इलाज के बाद तबीयत ठीक होने पर उन्होंने बताया कि पत्नी जहरीला पदार्थ देकर घर में रखे नगदी और जेवरात लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गए। वंश ने शुक्रवार को मुरादनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.