सासाराम, जून 15 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में रोहतास जिला हैंडबॉल संघ द्वारा स्वर्गीय मालती कुंवर एवं स्वर्गीय सरोज की स्मृति में 11वीं बिहार राज्य सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 जून तक सासाराम के बैजला स्थित एबीआर स्कूल के खेल मैदान में किया जाएगा।

प्रतियोगिता की जानकारी रोहतास जिला हैंडबॉल संघ के सचिव विनय कृष्ण ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार के 25 जिलों की टीमें भाग लेंगी। इसमें करीब 260 बालिका खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता स्व. मालती कुंवर एवं स्व. सरोज की स्मृति को समर्पित होगी। संघ के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार राय ने बताया कि प्रतियोगिता एबीआर फाउंडेशन स्कूल, बैजला परिसर में आयोजित होगी तथा मुकाबले दिन और रात दोनों समय खेले जाएं...