सासाराम, अक्टूबर 10 -- सासाराम जिले के शिवसागर थाना इलाके के किरहिन्ड़ी गांव में नाली विवाद में 18 साल की लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दो परिवार में आपसी विवाद चल रहा था। गली और नाली के विवाद में फिर से बहस हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से लड़की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 18 साल की गोल्टी कुमारी के तौर पर हुई है। गोली मारने वाला कौन है? इसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद से गांव में अफरा-तफरी का माहौल है, और तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। मृतका गोल्टी कुमारी गांव के ही मंटू सिंह की बेट है। लड़की की हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- सो रही महिला की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.