सासाराम, जनवरी 27 -- सासाराम, नगर संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र में एक बस से पुलिस ने 32 किलो गांजा बरामद की है। इस संबंध में प्रेसवार्ता में रविवार शाम जानकारी देते हुए एसडीपीओ वन दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर करगहर मोड़ के पास बस को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें गांजा बरामद हुआ। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत 15 लाख रुपये बतायी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...