नगर संवाददाता, फरवरी 28 -- बिहार के सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बराढ़ी गांव में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतक की पहचान गांव निवासी लालबदन सिंह के 28 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शैलेंद्र एक पैर से दिव्यांग था। उसके पिता लाल बदन सिंह ने बताया कि देर रात शैलेंद्र घर से बाहर शौच जाने की बात कहकर निकला था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसी बीच सूचना मिली कि उसे पड़ोस के एक घर में खींचकर ले जाया गया है और वहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जा रही है।घायल अवस्था में मिला युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.