जीतेंद्र सिंह, मई 16 -- Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम से एक बेहद चौंकाने वाली और पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देने वाली खौफनाक घटना सामने आई है। यहां बेखौफ बालू माफियाओं का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि उन्होंने अब सीधे खाकी वर्दी पर ही जानलेवा हमला करना शुरू कर दिया है। सासाराम नगर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर के चालक ने ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक जवान को सरेआम कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में ट्रैफिक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वारदात के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।नो-एंट्री में घुस रहा था ट्रैक्टर, रोकने पर रौंदा प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सासाराम नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एसपी जैन कॉलेज मोड़ ...