बक्सर, अप्रैल 9 -- कस्तुरबा स्मारक फुटबॉल शील्ड प्रतियोगिता का पहला सेमिफाइनल मैच मेजबान पुराना भोजपुर व सासाराम के बीच खेला गया मेजबान पुराना भोजपुर के खेलने के कारण मैदान दर्शकों से भर गया था मैच में दोनों टीम के खिलाड़ियों ने कलात्मक खेल दिखाकर दर्शाकों की वाहवही लूटी फोटो- डुमरांव, निज संवाददाता। कस्तुरबा स्मारक फुटबॉल शील्ड प्रतियोगिता का पहला सेमिफाइनल मैच मेजबान पुराना भोजपुर और सासाराम के बीच खेला गया। पुराना भोजपुर कस्तुरबा क्लब की टीम पहले ही सेमिफाइनल खेलने का रास्ता तय कर लिया था, जिसको लेकर गांव में काफी उत्साह था। गुरूवार को मैच शुरू होने के दो घंटा पहले से ही लोग खेल मैदान में पहुंचना शुरू कर दिये थे। पुराना भोजपुर के खिलाड़ी जैसे ही सासाराम के गोल पोस्ट पर धावा बोलना शुरू किये मैदान में मैच देखने आए लोग जोश से भर गए। मध्या...