धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद, वरीय संवाददाता डीडीयू-प्रधानखंता रेलखंड पर 93.3 किलोमीटर लंबे मानपुर-सरमाटांड ट्रैक पर शुक्रवार को कवच के साथ ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। धनबाद- सासाराम इंटरसिटी कवच वाले सेफ्टी फीचर्स के साथ सुबह 07.42 बजे सरमाटांड़ स्टेशन से खुलकर 9.35 बजे मानपुर स्टेशन पहुंची। इस दौरान हेड ऑन कोलिजन टेस्ट (आमने-सामने की टक्कर का परीक्षण) भी किया गया और ट्रेन 4259 मीटर की दूरी पर रुक गई। कवच के साथ चलनेवाली यह पूर्व-मध्य रेलवे की पहली ट्रेन है। टक्कर रोधी तकनीक है कवच कवच एक टक्कर रोधी तकनीक है। यह तकनीक माइक्रो प्रोसेसर, ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम और रेडियो संचार के माध्यमों से जुड़ा रहता है। जैसे ही यह तकनीक एक निश्चित दूरी के भीतर उसी ट्रैक में दूसरी ट्रेन का पता लगाती है तो ट्रेन के इंजन में लगे उपकरण के माध्यम से निरंतर ...