गोपालगंज, अप्रैल 10 -- गोपालगंज /थावे। एक संवाददाता थावे प्रखंड अंतर्गत सासामूसा रेलवे स्टेशन परिसर के वेटिंग हॉल में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार, सुबह स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों ने वेटिंग हॉल में करीब 70 वर्षीय एक बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर इसकी सूचना तत्काल स्टेशन प्रशासन को दी गई। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक सत्येंद्र कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही जीआरपी थाना की टीम थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। प्रारंभिक जांच में वृद्ध की मौत की पुष्टि हुई। ...