गोपालगंज, मार्च 9 -- कुचायकोट। एक संवाददाता सासामूसा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को मेधा छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहण को लेकर विस्तृत तैयारी की गई है। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मेधा छात्रवृत्ति योजना की परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करा...