गोपालगंज, मार्च 6 -- कुचायकोट। स्थानीय थाने के सासामूसा में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। इनमें अनुप कुमार, सत्यम कुमार व रितेश कुमार शामिल हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...