गोपालगंज, दिसम्बर 21 -- कुचायकोट। एक संवाददाता प्रधानमंत्री के आह्वान पर रविवार को सासामूसा बाजार में हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान के तहत भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सासामूसा बाजार में पैदल मार्च निकालकर आम लोगों से स्वदेशी उत्पादों के अधिक से अधिक उपयोग की अपील की। पैदल मार्च के बाद बाजार परिसर में स्वदेशी संकल्प स्टॉल लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वदेशी संकल्प फॉर्म भरा और दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में जनभागीदारी सुनिश्चित करना था। जिला सह मंत्री चंदन तिवारी ने कहा कि स्वदेशी केवल एक विचार नहीं, बल्कि...