एक संवाददाता, फरवरी 27 -- Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में बीते 8 सालों से बंद पड़ी सासामूसा चीनी मिल को फिर से चालू कराने की दिशा में प्रयास तेज हो गए हैं। निरानी ग्रुप ने इसे शुरू करने में दिलचस्पी दिखाई है। बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव वी. सेंथिल और निरानी ग्रुप के चेयरमैन मुर्गेश निरानी ने शुक्रवार को मिल परिसर का संयुक्त निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी, गन्ना उद्योग विभाग के प्रतिनिधि और कंपनी के तकनीकी विशेषज्ञ भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सासामूसा चीनी मिल की वर्तमान स्थिति, जर्जर मशीनरी, उपलब्ध भूमि, गन्ना आपूर्ति की संभावनाएं तथा संभावित निवेश पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने संकेत दिया कि राज्य सरकार बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनर्जीवित करने के लिए गंभीर है। निरानी ग्रुप ने मिल संचालन में रुचि दिखाते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.