पटना, जून 9 -- गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने कहा है कि सासामूसा चीनी मिल के 14 हजार किसानों का 43 हजार करोड़ बकाया जल्द भुगतान हो जाएगा। वर्षों पुराने बकाये की राशि की कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है। मंगलवार को बयान जारी कर उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से किसानों को उनका हक मिलेगा। बंद पड़ी चीनी मिल को दोबारा शुरू करने और 500 करोड़ से अधिक के निवेश का रास्ता भी साफ हो गया है। इससे न सिर्फ हमारे गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि मिल चालू होने से गोपालगंज और आसपास के इलाकों में रोजगार और समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे। यह भी पढ़ें- सासामूसा चीनी मिल के 14 हजार किसानों का बकाया 43 करोड़ भुगतान जल्द : मंत्री यह भी पढ़ें- यूपी में गन्ना किसानों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, 3.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड भुगतान

हिंदी हि...