हाथरस, मार्च 16 -- सासनी में कोल्ड स्टोरेज का चैंबर फटा, आलूओं का नुकसान सासनी में स्थित कान्हा कोल्ड स्टोरेज में चैंबर की दीवार ढहीकिसानों का हुआ नुकसान,स्टोर संचालक नुकसान का कर रहे आकलनउपजिलाधिकारी सासनी ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़तालसासनी, संवाददाता। आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक कोल्ड स्टोरेज की दीवार ढह गई। जिससे कई हजार आलू कट्टे खराब हो गए। जिसकी सूचना कोल्ड स्टोरेज में स्वामी को कर्मचारियों द्वारा दे दी गई। सूचना पाकर कोल्ड स्वामी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए।रविवार की तड़के सुबह करीब तीन बजे आगरा अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कान्हा कोल्ड स्टोरेज एक चैंबर की अचानक दीवार ढह गई। चैंबर की दीवार गिरने की सूचना कोल्ड कर्मचारियों ने कोल्ड स्टोरेज स्वामी गजेंद्र पाल सिंह व कोल्ड मैनेजर ...