हाथरस, अप्रैल 30 -- सासनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों ने बुधवार को अपनी पुरानी मांग को लेकर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा को सौंपा। ज्ञापन में सासनी-आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण कोतवाली चौराहे पर बन रहे नए गोल चक्कर (चौक) को भगवान परशुराम को समर्पित करने की पुरजोर मांग की गई है। ​​समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस क्षेत्र में भगवान परशुराम को मानने वाले और हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। ज्ञापन में

ज्ञापन की मांग ​ पूर्व में कई जनप्रतिनिधियों द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि जब भी राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण और गोल चक्कर का निर्माण होगा, तो इस चौक को भगवान परशुराम के नाम पर ही रखा जाएगा। स्थानीय लोगों की भावनाओं को देखते हुए इस चौक का नामकरण भगवान परशुरा...