हाथरस, मार्च 7 -- ​सासनी। तहसील के सभागार में शनिवार को अपर जिलाधिकारी बसंत लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम का संचालन उपजिलाधिकारी नीरज शर्मा द्वारा किया गया।​​समाधान दिवस के दौरान कुल 20 दर्ज शिकायतों में से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के लिए एडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर भूमि विवादों का स्थाई समाधान सुनिश्चित करें।​तहसील दिवस में सबसे अधिक मामले राजस्व, पुलिस, विकास खं...