अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनी गेट औद्योगिक वेलफेयर संस्थान की ओर से आगरा रोड एक होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मथुरा के कलाकारों ने फूलों संग होली खिलवाई। सांसद सतीश गौतम, मेयर प्रशांत सिंघल, कोल विधायक अनिल पाराशर का संघ के अध्यक्ष राजेश सरकोड़ा ने माला पहनाकर स्वात किया। महामंत्री कौशल गौड़ ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों को पटका व टोपी पहनकर स्वागत व अभिनंदन किया। मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मथुरा के कलाकारों के साथ होली की भजन संध्या के साथ साथ फूलों की होली का भी सभी ने भरपूर आनंद लिया। संयोजक सांस्कृतिक मंत्री अरविंद शर्मा व सह सांस्कृतिक मंत्री अंकित गुप्ता रहे। इस मौके पर सुभाष लिटिल, रामकुमार सदानी, उमेश सारकोड़ा, र...