अलीगढ़, दिसम्बर 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनी गेट औद्योगिक वेलफेयर संस्थान ने मंगलवार को आगरा रोड ज्ञान गेस्ट हाउस में 22वां स्थापना दिवस मनाया। संगठन के अध्यक्ष मुकेश लिम्का ने कहा कि पिछले कई वर्षो से संगठन उद्यमी के हित में काम करता आया है। औद्योगिक व उद्यमी हित में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की। संगठन के मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हवन का आयोजन किया, जिसमें सभी पदाधिकारियों, संरक्षकों व सदस्यों ने आहुति दी। संगठन के महामंत्री राजेश सारकोड़ा ने बताया कि 22वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्थान की तरफ से विद्यालय के 22 गरीब छात्र व छात्राओं को साइकिल बांटी गई। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष इं राजीव शर्मा, संरक्षक उमेश सरकोडा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.