सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- सुलतानपुर, संवाददाता । मोस्ट कल्याण संस्थान की ओर से तीन जनवरी 2026 को तिकोनिया पार्क में आयोजित होने वाली माता सावित्री बाई फूले जयंती पर मोस्ट प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 की तैयारी के लिए मोस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक मीटिंग मोस्ट कल्याण संस्थान के प्रधान कार्यालय निषाद भवन, विनोवापुरी में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर बताया गया कि तिकोनिया पार्क में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में सात विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2025 में हाईस्कूल में 85 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लूसेन्ट सामान्य ज्ञान बुक और मोस्ट प्रतिभा सम्मान से नवाजा जाएगा, जिसके प्रभारी शिक्षक राम प्रकाश होंगे। इसके अलावा निःशुल्क मोस्ट पाठशालाओं के संचालकों को ...