गिरडीह, जनवरी 3 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। शनिवार को ब्रिलिएंट स्कूल नवडीहा में माता सावित्री बाई फूले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय का वार्षिक परीक्षाफल भी घोषित किया गया। अपने क्लास में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करनेवाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवडीहा पंचायत के पंस सदस्य जानकी महतो और वार्ड सदस्य अंबिका रजक थे। उन्होंने कहा कि आज इस क्षेत्र में एक मात्र विद्यालय ब्रिलिएंट स्कूल है जो पढ़ाई के साथ साथ संस्कार भी दे रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण वर्मा ने कहा कि ब्रिलिएंट स्कूल में पढ़ाई के साथ खेलकूद, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मासिक जांच परीक्षा, साप्ताहिक जांच परीक्षा भी आयोजित की जा रही है। डायरेक्टर नरेश वर्मा ने बताया कि इस आधुनिक दौर में विद्यार्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.