औरंगाबाद, जनवरी 3 -- पीएम श्री अनुग्रह मध्य विद्यालय में प्राचार्य उदय कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्राचार्य ने कहा कि 19वीं सदी में महिलाओं के साथ हो रहे सामाजिक अन्याय के विरुद्ध सावित्री बाई फुले ने साहसपूर्वक आवाज उठाई और शिक्षा को महिलाओं की उन्नति का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की हर क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी में सावित्री बाई फुले की भूमिका अप्रतिम है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डेमा मध्य विद्यालय हरिहरगंज पलामू के प्रधानाध्यापक नरेंद्र पांडेय और मध्य विद्यालय ओरा के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार ने सावित्री बाई फुले की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनका भारतीय समाज में आगमन एक युगांतरकारी घटना थी। उन्होंने व...