मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर। सावित्री बाई फुले शिक्षण अनुदान केन्द्र अतरदह में रविवार को सावित्री बाई फुले की पुण्य स्मृति सह संस्थान का स्थापना दिवस मनाया गया। अध्यक्षता संस्थापक चंद्रशेखर कुमार ने की। मौके पर मुख्य अतिथि राकेश कुमार साहू, प्रो. डॉ. सौम्य सरकार, प्रो. डॉ. रवि रंजन आदि ने विचार रखे। मंच संचालन डॉ. विपिन बिहारी ने किया। कार्यक्रम में संयोजक शशि भूषण कुमार, मुद्रिका दास, महेश्वर सिंह, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...