पलामू, जून 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में 20 करोड़, 95 लाख,68 हजार रुपए का आवंटन मिला है। हालांकि अभी तक फार्म भरना शुरू नहीं हुआ है। इस वर्ष आठवीं से 12वी कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं का फार्म ई विद्या वाहिनी के माध्यम से भरा जाएगा। वहीं 18 से 19 आयु वर्ग की किशोरियों का आवेदन सीडीपीओ के माध्यम से भरा जाएगा। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने कहा कि अभी तक सिर्फ विभाग की ओर से आवंटन उपलब्ध कराया गया है। इस वर्ष कितने छात्राओं का आवेदन भरने का लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- मैट्रिक पास छात्रों के खाते में आएंगे 8 हजार से 15 हजार रुपये, मेधासॉफ्ट पोर्टल पर आवेदन शुरू; जानिए डिटेल जैसे ही विभाग की ओर से लक्ष्य निर्धारित कर जिला को उपलब्ध करा दिय...