पूर्णिया, जनवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सावित्रीबाई फुले नारी समानता की पक्षधर थी। बिहार में वर्तमान समय में महिलाएं सशक्त हुई है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए नारी शिक्षा अति आवश्यक है। आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करके अपनी योग्यता का परचम लहरा है। उक्त बातें पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह ने शनिवार को सीनेट हॉल में आयोजित सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह में कही। पूर्णिया विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित भारत की प्रथम महिला शिक्षिका क्रांति ज्योती सावित्रीबाई फुले की जयंती समारोह में कुलपति प्रोफेसर डॉ.विवेकानंद सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सावित्रीबाई फुले के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और विशेषकर नारी शिक्षा के प्रति जागरुक बनने की अपील की। -स...