कौशाम्बी, जनवरी 3 -- अलीपुरजीता, हिंदुस्तान संवाद। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महिला शिक्षा की प्रणेता माता सावित्रीबाई फुले की जयंती अवसर पर शनिवार को नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के जहानपुर स्थित महात्मा ज्योतिबा राव फुले इंटर कॉलेज में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का जन्म ऐसे समय में हुआ जब समाज में महिलाओं की शिक्षा को लेकर भारी असमानता और अंधविश्वास व्याप्त था। उन्होंने न केवल सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया बल्कि स्वयं आगे बढ़कर बालिकाओं एवं वंचित वर्ग के लिए शिक्षा का मार्ग प्रशस्त किय...