भभुआ, जनवरी 4 -- पेज चार की खबर सावित्रीबाई फुले जयंती पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक आयोजित महिला शिक्षा और सामाजिक समानता के संघर्ष को किया गया नमन वक्ताओं ने कहा, शिक्षा ही सामाजिक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम थीं फुले भभुआ, नगर संवाददाता। अखिल भारतीय रविदासिया से धर्म संगठन के तत्वावधान में रविवार को माता सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजा राम ने की, जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष बिहार कवि श्यामलाल दास ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सासाराम संतोष कुमार ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का संपूर्ण जीवन छुआछूत उन्मूलन, महिला मुक्ति और पिछड़े समाज की बेटियों को शिक्ष...