फरीदाबाद, जनवरी 4 -- फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय बाल विद्यालय में चल रहे एनएसएस जिला स्तरीय साप्ताहिक कैंप में सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई। इस अवसर पर रोड सेफ्टी ओमनी फाउंडेशन के बिजेंद्र सैनी ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान संभव नहीं है। उन्होंने सावित्रीबाई फुले के शिक्षा और समाज सुधार में योगदान पर प्रकाश डाला। कैंप में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ओल्ड फरीदाबाद थाना एसएचओ विष्णु मित्र, इंस्पेक्टर राजीव कुमार, एनएसएस जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. रामचंद्र सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.