धनबाद, जनवरी 3 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। महिला शिक्षा सम्मान और अधिकार की अलख जगाने वाली भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 195 वीं जयंती पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) सिंदरी नगर कमेटी की ओर से सेवेन लेक रोहड़ाबांध में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महिलाओं देवी सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा आज का दिन महिला शिक्षा के लिए क्रांति का दिवस है। सावित्रीबाई फुले ने उस समय पर महिला शिक्षा का संकल्प लिया। जब लड़कियों की शिक्षा को पाप माना जाता था। जब एक महिला का स्कूल जाना समाज के खिलाफ विद्रोह माना जाता था। सावित्रीबाई फुले ने 1848 में भारत का पहला बालिका विद्यालय की स्थापना की। विद्यालय पढ़ाने जाने पर उनको गाली दी जाती थी। पत्थर फेंकने ...