नई दिल्ली, मार्च 5 -- महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को विधानसभा में कहा कि वह स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी। विधानसभा में भाजपा विधायक सुधीर मुनगंटीवार द्वारा लाए गए निजी सदस्य प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रोटोकॉल मंत्री जयकुमार रावल ने कहा कि राज्य सरकार सावरकर के नाम की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने सावरकर को महान क्रांतिकारी, कवि, विचारक और सामाजिक सुधारक बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित किया।रावल ने सावरकर की 1910 में हुई गिरफ्तारी और फ्रांस के मार्सेई बंदरगाह पर जहाज से कूदकर भागने के साहसिक प्रयास का भी उल्लेख किया। बाद में अंग्रेजों ने उन्हें दो आजीवन कारावास की सजा सुनाकर अंडमान-निकोबार के ...